ऑटो चालक बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर
जांजगीर- चांपा
गुरुवार को छत्तीसगढ़ ऑटो चालक संघ एंटक चांपा ने अपनी तमाम मांगों को लेकर 3 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए हैं। यह जानकारी ऑटो चालक संघ एटक ने बताया कि ऑटो स्टैंड की व्यवस्था सहित इन चालकों ने 5 सूत्रीय मांगे सामने रखी हैं।
ज्ञात हो कि जांजगीर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी तादाद में यात्री यहां से आना जाना करते हैं। ऐसे में उनको आने जाने का साधन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्री होते रहे दिन भर परेशान
जांजगीर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ यात्रिओं ने बताया कि आटो नहीं मिलने के कारण वे स्टेशन सही टाईम में नहीं पहुुंच पाई। जिसके कारण उनकी टेन छूट गई है। जिसकी वजह से अन्य साधन के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पडा।