जिले मे बकरी चोरो का आतंक, अपराधियो तक नहीं पहुंच पा रही है पुलिस
संतोष गुप्ता, जशपुर। जशपुर जिले मे पिछले कुक्ष वर्षो से बकरी चोरी की घटनाएं आम हो गई है। खासकर जिले के फरसाबहार विकासखंड एवं दुलदुला विकासखंड मे बकरी चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। वर्ष 2018 के 28 नवंबर की रात करडेगा चौंकी के धुरियाअम्बा निवासी बुजुर्ग सरदयाल राम की बकरी चोरो ने हत्या कर फरार हो गये थे। रात के लगभग 11 बजे के आस-पास बुजुर्ग दंपति के घर अपराधी आग तपाने के नाम से पहुंचे थे जब बुजुर्ग ने अपने बकरियो को ले जाने से मना किया तो अज्ञात आरोपियो ने बुजुर्ग की हत्या कर फरार हो गये थे। एक साल से भी अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस आज तक अपराधियो तक नहीं पहुंच पाई। इस बार बकरी चोरो ने फरसाबहार थाना क्षेत्र के कई ग्रामो को अपना निशाना बनाया है। फरसाबहार थाना क्षेत्र के पगुराबहार निवासी राधे साय ने फरसाबहार थाना पहुंचकर बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आदिवासी युवक राधे साय ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर पगुराबहार मे बनडेगा का एक बकरी व्यापारी बकरी खरीदी के लिये आया था। कुछ दिन बाद उसके घर से रात मे छह रास बकरा-बकरी चोरी हो गया। युवक ने फरसाबहार थाने मे बनडेगा के एक बकरी व्यापारी का नाम भी दर्ज कराया है। फरसाबहार पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ 457 , 380 का पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस चोरी हुए बकरा, बकरियो की किमत 39500 रुपये आंका है। अब देखना होगा फरसाबहार पुलिस कब तक अपराधियो तक पहुंच पाती है ।