पटवारियों के हड़ताल में चले जाने के बाद किसानों को रबी फसल मुआवजा दिलाने तहसीलदार कर रहे सर्वे

Spread the love

गंडई पंडरिया -असमय बारिश और ओले गिर जाने से रबी की फसल लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है।राजनाँदगाँव जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित किसान छुईखदान ब्लाक क्षेत्र में है। ऐसे समय में पटवारियों द्वारा किसानों के हित को ध्यान न देकर, आंदोलन में चले जाने से किसानों का दुख कम होने के बजाय और बढ़ गया है।पटवारियों के हड़ताल में चले जाने के बाद सर्वे का कार्य ढप पड़ गया था जिसे पटरी पर लाने के लिए गंडई तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता,छुईखदान तहसीलदार प्रीतम साहू,अपने राजस्व निरीक्षक और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में जाकर फसल क्षति का जायजा ले रहे है।

गंडई के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि फसल क्षति का सर्वे निरंतर जारी है। गांव गांव में कृषि विभाग के अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक साथ ही उद्यानिकी विभाग सयुक्त रूप से सर्वे कार्य में लगे हुए है। फसल क्षति का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसके बाद ग्रामवार किसानों की क्षति का राजस्व प्रकरण बनाया जवेगा और राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर किसानों के बैंक खाते के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। प्रफुल्ल गुप्ता ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का फसल खराब होना सर्वे में पाया गया है वे अपना बैंक खाता की जानकारी सर्वे टीम को दे दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *