लैंगिंक उत्पीडऩ अधिनियम के तहत कार्यशाला

Spread the love

महाक ोशल न्यूज । गरियाबंद
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओ का लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं नवा बिहान योजनान्तर्गत घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005 अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन आज हॉटल सिटी रिजेन्सी गरियाबंद किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजभान सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अगम कुमार कश्यप भी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण सह कार्यशाला मे विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजभान सिंह ने पाक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी देते हुए बच्चे के सोशल मिडिया दुरूपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध जानकारी दी।
साथ ही छत्तीसगढ़ टोनही प्रताडऩा अधिनियम 2005 के अंतर्गत किसी भी महिला को टोनही, डायन, बिसाहन, पांगन आदि शब्दो से इंगित करना भी कानूनन अपराध माना जाता है के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अगम कुमार कश्यप ने विशाखा मामला तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्देश जैसा कि महिलाओ को अब मेलेट्री (आपरेशन) भर्ती के संबंध, हिन्दू विवाह एक्ट की जानकारी एवं विधिक साक्षरता से मिलने वाली सुविधाओ के संबंध मे जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं नवा योजनान्तर्गत घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005 के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी।
अधिवक्ता एच.एस.यदू एवं हेमराज दाऊ पैनल अधिवक्ता के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं नवा बिहान योजनान्तर्गत घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005 के संबंध मे एवं विभिन्न कानून के संबंध मे जानकारी दिया गया। कार्यशाला मे डॉ. ए.आर. सिंह जेम्स द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडऩ(निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के संबध मे विशेष जानकारी दिया गया। मती लता पटेल संरक्षण अधिकारी नवा बिहान एवं मती रेवती यादव सखी वन स्टॉप सेंटर गरियाबंद के द्वारा क्रमश लैंगिक उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं सखी सेंटर के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *