होली पर्व को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक संम्पन्न
उतई
होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना उतई परिसर में नगर पंचायत उतई के जनप्रतिनिधियो और गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक संम्पन्न हुई। जिसमे उतई थाना अंतर्गत आसपास के जनप्रतिनिधियों शामिल हुए।इस अवसर थाना प्रभारी अवध राम साहू ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।होलिका दहन रात्रि 10 बजे तक कर लिया जाए,हरे भरे वृक्ष को नुकसान न पहुचे,किसी भी वाहनों को जबरदस्ती न रोका जाए,जबरदस्ती किसी पर रंग न लगाया जाए,कीचड़,ग्रीस,कैमिकल का उपयोग न हो,मुखौटा न लगाए,धार्मिक प्रतिमाओं को नुकसान न पहुचाया जाए,आदि बाते बैठक में कहा गया। थाना प्रभारी साहू ने आगे कहा कि होली का पर्व दो दिलों के मिलन का पर्व है। इसे प्रेम से मनाएं। यह भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने के साथ लोगों को संस्कारवान बनाता है। यह आपसी प्रेम और लगाव को बढ़ाते हुए होली त्योहार सामाजिक समरसता का अलौकिक प्रेम का पर्व है।आगे कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दे। किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी व्यक्ति अशांति का प्रयास करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। होली पर कोई अभद्र व्यवहार करता है, तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बिना लिखित अनुमति के डीजे बजाना अवैध माना जाएगा, जो भी इस आदेश का अवहेलना करेगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा सरपंच खेमिन साहू एल्डरमेन तरुण बंजारे महादेव बाग, उमा रिगरी सरपंच किशन भारती शीतला ठाकुर,लोकनाथ साहू डगेश्वर नेताम खेम सिंह यदु,राजकुमार ठाकुर टिकेंद्र ठाकुर चंचल चंद्रकांत यादव पार्षद तोषण साहू भीमसेन सिन्हा संजय गिरी शैलेश देवांगन सरपंच दुलारी यादव गोपेश साहू पार्षद बिरेन्द्र गोस्वामी प्रहलाद वर्मा सुरता सिंह गढ़े पवन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पुलिस थाना स्टाप मौजूद थे।