डंपर वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा, 1 की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल

Spread the love

बिलासपुर : जिले में आधी रात राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे डंपर 709 अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे झारखंड निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा का पैर वाहन में रात 2:00 बजे से फसा रहा, जिसे 112 आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर गोलू यादव ने रातभर मेहनत किया और फंसे युवक जीवित निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी दोनों राजनंदगांव से मुर्गी दाना 709 वाहन डंपर में भरकर झारखंड जा रहे थे। हादसे की सुचना रात लगभग 2:00 बजे पुलिस को मिली। तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गया है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा डंपर वाहन गड्ढे में बुरी तरह से जाकर फंसा हुआ था। और महेंद्र सिंह ने की मौके पर मृत्यु हो गया था। वहीं, मनु मांझी का एक पैर डंपर के नीचे फंसा हुआ था। उसे निकलने के लिए एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था किया गया। 4 घण्डे तक पुलिस स्टाफ ने रेस्क्यू किया गया और मन्नू मांझी को जीवित निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *