चाकू मारकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश…
Chhattisgarh.Co 20 जून 2022 जशपुर : जशपुर के पत्थलगांव से सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला को अकेली आरोपी ने चाकू से हमला के बाद उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान आरोपी ने महिला से पहले चाकू से हमला किया जिसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे, जब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रवण पैकरा को गिरफ्तार कर लिया।