यहां मनरेगा में काम करने स्वर्ग से आते थे मजदूर, काम करने के बदले लिए 50 हजार रुपए!
Chhattisgarh.Co 28 November 2022 पत्थलगांवः जशपुर जिले के खखरा ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर भारी अनियमिता हुई थी। यहां मनरेगा में मृत मजदूरों के नाम पर हजारों रुपए की राशि का बंटरबाट किया गया था। यहां मृत मजदूरों के नाम पर पैसे का आहरण किया गया था। अनियमितता की राशि पंचायत कर्मियों से वसूल की गई।
पंचायत कर्मियों की ओर से कुल 49 हजार 900 रू वसूली कर मनरेगा खाते में जमा कराई गई है। बता दें कि जिला पंचायत CEO यहां के मनरेगा घोटाले की जांच कर रहे हैं।