रायपुर : चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरण 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे। दो चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जायेंगे, वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जायेंगे।
देखिए पूरी डिटेल
कब होंगे चुनाव?
पहले चरण में 7 नवंबर को और दूसरे चरण में 17 नवंबर को होगा मतदान नामांकन की तिथि
पहले चरण के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक होगा नामांकन,
पहले चरण के लिए 23 अक्टूबर तक लिया जा सकेगा नाम वापस,
दूसरे चरण के लिए 21 से 30 अक्टूबर तक होगा नामांकन,
दूसरे चरण के लिए 02 नवंबर होगा नाम वापसी की अंतिम तारीख
चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
– छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments