नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया कालेज परिसर में बने, वॉलीबाल बाल कोर्ट का उद्धघाटन

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया कालेज परिसर में बने, वॉलीबाल बाल कोर्ट का उद्धघाटन

 

गरियाबंद  : नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन में शनिवार शाम नगर के वॉलीबॉल प्रेमियों को एक और नया मैदान समर्पित किया। कालेज परिसर में 14 लाख रुपए की कीमत से बने वॉलीबॉल मैदान का उन्होंने आज देर रात आठ बजे फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बच्चों के बीच सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने सर्विस कर मैच और मैदान का शुभारंभ किया। इसके पहले मैदान पहुंचने पर बच्चों ने तालियों के साथ नपा अध्यक्ष मेमन का स्वागत किया। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि देश को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले गरियाबंद के वॉलीबाल प्रेमियों के लिए आज खुशी की बात है कि नगर में तीसरे वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया है। वॉलीबॉल प्रेमियों के लिए यह एक और नई सौगात है। यहां खेल प्रेमी के लिए सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। मैदान में दो वॉलीबॉल कोर्ट, पर्याप्त दर्शकदीर्घा तथा बेहतर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पास में इनडोर आउटडोर स्टेडियम होने से ये स्थान खेल हब के रूप में भी विकसित होगा, खेल को बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद उन्होंने शीतला मंदिर वार्ड में नए विद्युत पोल का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया की गांधी मैदान में भी जल्द 40 लाख रुपए की लागत से फ्लट लाइट लगाया जाएगा। कार्यक्रम को पार्षद संदीप सरकार ने भी संबोधित किया। जिसके बाद विजेता उपविजेता टीम को मेडल व कप प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री विनय दासवानी, सभापति वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद रितिक सिन्हा, प्रतिभा पटेल, नीतू देवदास, छगन यादव, कोच संजीव साहू, महेंद्र यादव, पालिका से इंजी अश्वनी वर्मा, भूपेंद्र कश्यप, निर्मल यादव, गुलशन साहू सहित बड़ी संख्या में वॉलीबॉल खिलाड़ी मौजुद थे। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments