रणबीर कपूर की  रामायण में हुई सनी देओल  की एंट्री, इस रोल में नजर आएंगे गदर 2 एक्टर

रणबीर कपूर की रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री, इस रोल में नजर आएंगे गदर 2 एक्टर

बॉलीवुड जाने-माने स्टार रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नाम इन दिनों नीतेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से जुड़ रहा है। इन दोनों के अलावा फिल्म में साउथ एक्टर यश की भी एंट्री पक्की ही मानी जा रही है। फिल्म 'रामायण' को लेकर अभी हाल ही में खबर आई थी रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए ड्रिंक और मांस खाने के दूरी बना ली है। इस खबर के सामने आने बाद अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म में सनी देओल की एंट्री को होने वाली है। तो चलिए जानते है सनी देओल फिल्म 'रामायण' में किस रोल में नजर आने वाले हैं। 'रामायण' में सनी देओल का होगा ये रोल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश के बाद अब 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले सनी देओल का नाम इस फिल्म से जुड़ रहा है। पिंकवीला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म में सनी देओल एंट्री पक्की मानी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल इस फिल्म में भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी देओल की एंट्री को लेकर अभी को अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' तो वहीं साईं पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में यश रावण का रोल प्ले करने वाले हैं। इस साल से शुरू होगी शूटिंग

नितेश तिवारी की 'रामायण' में सनी देओल की एंट्री के बाद अब फिल्म और भी जानदार बन गई है। इसके बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। आपको बता दें कि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2024 में शुरू होने वाली है। 'रामायण' में सनी देओल की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments