भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे रायपुर, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे रायपुर, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह 28 अक्टूबर को रात आठ बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोजन, फिर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकात्म परिसर में बैठक लेंगे। 11 से 11.30 बजे तक अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वे डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आएंगे। वह दोपहर एक बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। वह 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी। बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका व सीएम भूपेश इसमें भी शामिल होंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments