हाथ पैर की झनझनाहट से निजात पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

हाथ पैर की झनझनाहट से निजात पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ज्यादा  देर तक एक ही अवस्था में बैठे रहने के बाद हाथ-पैर में झनझनाहट होने लगती है। जिसे थोड़ी देर हिलाने के बाद आराम मिल जाता है। हालांकि इस समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इस पर ज्याद ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर रोजाना यह समस्या होती है तो इसे नजरअंदाज करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि यह समस्या खराब खानपान और पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलु नुस्खे जिन्हें अपनाने से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी का सेवन

अगर आप हाथ या पैरों की झनझनाहट से परेशान है तो हल्दी का सेवन दूध के साथ शुरु कर दें। क्योंकि हल्दी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारी शरीर की इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून का संचार बेहतर ढंग से होता है। गुनगुना पानी

अगर आपके भी हाथ पैर में झनझनाहट होता है तो आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने हाथ पैर को 5 से 10 मिनट तक गुनगुने पानी में रखते हैं तो आपको इससे आराम मिलेगा।

दालचीनी का सेवन

अगर शरीर में झनझनाहट की परेशानी है तो इसको दूर करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। जिनके कारण आपके शरीर में खून का संचार बेहतर ढंग से होता है।

एक्सरसाइज

अगर आप झनझनाहट की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नियमित एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से खून का संचार बढ़िया बना रहता है। जिससे झनझनाहट की बीमारी से निजात मिलती है।

पौष्टिक आहार

झनझनाहट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटीमिन बी, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्वों से युक्त पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments