धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में भारी उत्साह

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में भारी उत्साह

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार,1नवंबर 2023  : शासन के निर्देश अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई। स्थानीय किसानों ने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 52 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 180 किसानों ने 6346 क्विंटल धान बेचे। यह कार्य लगभग तीन माह तक चलेगा। धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शुरू के दिनों में छोटे एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। पूरे परिवार के लोग उपार्जन केन्द्र पहुंचकर उत्साह के साथ अपने धान का तौल करवा रहे हैं। साथ ही आज के लिए 303 किसानों ने अपना टोकन कटाया है। इस बीच कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खाद्य अधिकारी विमल दुबे,उप पंजीयक सहकारिता श्री गौड़ एवं बैंक नोडल अधिकारी श्री शर्मा ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया।

इस दौरान कुछ कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। ग्राम छेरकापुर निवासी बरातु धीवर एवं मनहरण धृतलहरे ने पहले ही दिन अपना पूरा धान बेच दिया। उनकी लगभग 1 एकड़ जमीन है। उन्होंने लगभग 25 -25 कट्टा धान बेचा है। कुछ बारदाने वे स्वयं लाये थे, बाकि समिति की ओर से उन्हें प्रदान किया गया। इसी तरह छेरकापुर उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुँचे कल्याण साहू ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें नही है। एक ही बार में ज्यादातर किसानों का धान बिक जा रहा है। इस दौरान खाद्य अधिकारी विमल दुबे,उप पंजीयक सहकारिता श्री गौड़ एवं बैंक नोडल अधिकारी श्री शर्मा ने विभिन्न केंद्रों में धान बेचने आये किसानों और हमालों से बातचीत की और उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments