मौसमी बीमारियों के लिए वरदान साबित होते हैं ये आहार

मौसमी बीमारियों के लिए वरदान साबित होते हैं ये आहार

इन दिनों में मौसम में तब्दीली नजर आ रही है। कभी गर्मी तो कभी ठंड लगने लगती है। मौसम में यह उतार चढ़ाव शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इन बदलते मौसम के कारण लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार और कई प्रकार की मौसमी बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल करना होता है। ऐसी डाइट लेनी की जरूरत होती है जिससे उनकी शरीर की इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहे। पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे आहार होते हैं जो कि इस उतार चढ़ाव भरे मौसम में होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

हल्दी से युक्त दूध

इस बदलते मौसम में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखने में हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। हल्दी में पाया जाने एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को सही रखता है। इसके सेवन से शरीर में मौसमी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए आपको नियमित रुप से रात में सोने के पहले जरूर हल्दी से युक्त दूध का सेवन करें।

संतरा

संतरा सेहत के लिए लाभकारी होता है। यह बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं।

अनार

अनार का सेवन भी बदलते मौसम के लिए लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है।

अदरक और शहद

बदलते मौसम में खुद को मजबूत रखने में अदरक और शहद काफी लाभदायक होता है। इससे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम सही रहती है। जिससे मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम आदि की संभावना कम हो जाती है।

सेब

सेब मौसमी बीमारियों से निजात पाने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जो कि शरीर को मजबूत रखती है। आपको बता दें सेब के छिलके में क्वर्सेटिन एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सहायक होता है। शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के साथ यह पाचन को भी बेहतर बनाता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments