जानें त्योहारी हफ्ते में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जानें त्योहारी हफ्ते में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

 आगामी 7 दिनों में बैंकिंग से जुड़े काम के लिए अगर बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ठहरिए ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 10 नवंबर से 15 नवंबर तक कुछ राज्‍यों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइये जानें किस राज्य में किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक –

10 नवंबर: इस दिन शुक्रवार है और रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार वांगला महोत्सव की वजह से मेघालय में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

11 नवंबर: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर: इस दिन रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि दीपावली भी है।

13 नवंबर: इस तारीख को सोमवार का दिन है। इस दिन गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा की वजह से देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर: इस तारीख को मंगलवार है। इस दिन देश के कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर: बुधवार का दिन है। इस दिन भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया का त्योहार मनाया जाएगा। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिंक आप देख सकते हैं।  लिंक-https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments