मुर्गियां खाने के बाद 10वें के शिकार में फंसा तेंदुआ

मुर्गियां खाने के बाद 10वें के शिकार में फंसा तेंदुआ

जगदलपुर  :  बस्तर जिले के चित्रकोट रेंज में साकरगांव में मुर्गी पकड़ने के चक्कर में तेंदुआ फंदे में फंस गया। इससे पहले किसान की 9 मुर्गियां तेंदुआ खा चुका था। इसके बाद उसे पकड़ने देसी फंदा लगाया गया। जिसमें देर रात तेंदुआ फंस गया। सुबह से करीब 6 घंटे के मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के चित्रकोट परिक्षेत्र में रानसरगीपाल से लगे साकरगांव में सरपंच सकरु कश्यप की बाड़ी में बुधवार और गुरुवार की रात तेंदुआ फंस गया था। शेकरू के बताया पिछले कुछ दिनों से किसी जंगली जानवर द्वारा उसकी

मुर्गियां पकड़कर ले जा रहे थे। उन्होंने देसी पद्धति से बैलगाड़ी के चक्के की धूरी और बाइक के क्लच वायर का उपयोग करते हुए फंदा तैयार किया। देर रात मुर्गियों को पकड़ने के चक्कर में तेंदुआ उस फंदे में फंस गया और निकल नहीं पाया। रात में आवाज सुनकर घर के लोग उठे, फिर सुबह होने का इंतजार किया। उजाले में देखा तो यह तेंदुआ था, इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments