छ.ग .में किसके सिर पर सजेगा ताज,मुख्यमंत्री पद की दौड़ में विष्णु देव साय,अरुण साव, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह का नाम चर्चा में

छ.ग .में किसके सिर पर सजेगा ताज,मुख्यमंत्री पद की दौड़ में विष्णु देव साय,अरुण साव, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह का नाम चर्चा में

 


जशपुर/पत्थलगांव(दिपेश रोहिला)  :  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा 54सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों से है। आज राजधानी दिल्ली में सीएम फेस को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अहम बैठक बुलाई गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का नाम माना जा रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,रेणुका सिंह और रायगढ़ जिले से भारी मतों से जीत हासिल करने वाले ओपी चौधरी का नाम चर्चा में है।

आपको बता दें दरअसल जशपुर जिले के विधानसभा कुनकुरी से भारी मतों से जीत हासिल करने वाले वहीं प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय भी दशकों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय और अनुभवी नेता के रूप में जाने जाते है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के करीबी भी माने जाते है। साथ ही आदिवासी चेहरा के तौर पर इस वक्त मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता कि उन्हें ही मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जा सकती है।

वहीं छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भाजपा सरकार की 2018 विस चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने वाले अरुण साव ने राज्य में धुंआधार जनसंपर्क करते हुए प्रदेश में इस बार चुनाव का बिगुल फूंका और इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार कर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। हालांकि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा।

वहीं रायगढ़ जिले से भारी मतों से जीत हासिल करने वाले ओपी चौधरी भी इस दौड़ में शामिल है इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें बड़ा आदमी बनाने की बात भी कही इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हें भी चुना जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को अधिकांश मत महिलाओं के प्राप्त हुए और आदिवासी महिला मुख्यमंत्री पद की रेस में रेणुका सिंह भी आगे है राजनीति में अनुभव और तेजतर्रार भी होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जा सकती है। मौजूदा समय में रेणुका सिंह, नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में अनुसूचित जनजाति विभाग में मंत्री है। इनके बारे में कहा जाता है कि जमीनी स्तर पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में एसटी समाज में पकड़ मजबूत है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments