रायपुर : शिक्षा के अधिकार अधिनियम की भर्ती के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है. ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया होगी. अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में प्रवेश के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है.
स्कूल प्रोफ़ाइल अपडेट एक फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक होगा. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन एक फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक किया जाएगा. आवेदन करने का समय एक मार्च से 15 अप्रैल 2024 तक रखा गया है. लॉटरी एवं आवंटन बीस मई से 30 मई तक होगा.
स्कूल दाख़िला प्रक्रिया एक जून से 30 जून तक होगी. दूसरे चरण में आवेदन एक जुलाई से आठ जुलाई तक कर सकते हैं. लॉटरी आवंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई तक होगा.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments