तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : गरियाबंद उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने एक बार फिर तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर) सर्कल गाजीमुड़ा के अंतर्गत ग्राम कोचेंगा पेट्रोलिंग केम्प के नीचे कोचेंगा गाजीमुड़ा मार्ग के बीच में कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि तस्कर तेंदुए की खाल को बेचने की फ़िराक में थे, इससे पहले वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी गरियाबंद के समक्ष पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी रायपुर छ.ग.), एम. मर्शीबेला मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरूण जैन, उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में 18 दिसंबर सोमवार को गुप्त सूचना मिला की वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर), सर्कल गाजीमुड़ा के अंतर्गत ग्राम कोचेंगा पेट्रोलिंग केम्प के नीचे कोचेंगा गाजीमुड़ा मार्ग के बीच में 1 नग तेन्दुआ खाल की खरीदी/बिक्री करने वाले हैं की सूचना मिलते ही एण्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर गरियाबंद के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति बुध्दू राम पिता घांसीराम, जाति गोंड़, उम्र 47 वर्ष, ग्राम गाजीमुड़ा, थाना शोभा, तहसील मैनपुर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) को 1 नग तेन्दुआ खाल के साथ पकड़ा गया एवं 02 साथी फरार हो गये। बुध्दू राम पिता घांसीराम, जाति गोंड़ को मौके से पकड़कर विस्तृत पूछताछ हेतु परिक्षेत्र कार्यालय तौरेंगा, मुकाम मैनपुर लाया गया। इन सभी के विरूध्द् वन अपराध पी.ओ.आर. क्रमांक-25/03 दिनांक 18/12/2023 को पंजीबध्द् कर आरोपी बुध्दू राम पिता घांसी राम को विवेचना अधिकारी गौरीशंकर भोई उप वनक्षेत्रपाल के द्वारा गिरफ्तार कर 19 दिसंबर मंगलवार को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्यवाही में एण्टी पोचिंग टीम उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती, मैनपुर नोडल अधिकारी, चंद्रबली ध्रुव, उपवनक्षेत्रपाल प्रभारी अधिकारी, ओमप्रकाश राव वनरक्षक, चुरामन धृतलहरे, वनरक्षक, फलेश्वर दिवान वनरक्षक, राकेश सिन्हा वनरक्षक, विरेन्द्र ध्रुव वनरक्षक एवं परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत राकेश सिंह परिहार, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा, नितेश कुमार सारथी वनपाल, तुकेश्वर यदु वनपाल, खिलेश कुमार यादव वनरक्षक, सुरज कुमार पात्र दे.वे.भो. उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments