सोनम ने अनिल कपूर के लिए लिखा बर्थडे नोट, अर्जुन ने लुटाया चाचू पर प्यार

सोनम ने अनिल कपूर के लिए लिखा बर्थडे नोट, अर्जुन ने लुटाया चाचू पर प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्‍होंने अपने पिता को सबसे अच्‍छा फादर और ग्रैंडफादर बताया। साथ ही कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। 'मिस्टर इंडिया', 'बेटा', 'पुकार', 'नायक' और कई अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर एक्टर रविवार को अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वायु की झलक दिखाते हुए अपने पिता की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।

सोनम ने पापा के लिए लिखा बर्थडे नोट:
पोस्ट में सोनम और उनकी छोटी बहन रिया कपूर की बचपन की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। तस्वीरों के साथ, 'सांवरिया' एक्ट्रेस ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो डैड। दुनिया आपको सदाबहार सुपर स्टार के रूप में जानती है, जो कभी बूढ़ा नहीं होता। हमारी इंडस्ट्री आपको पिछली चार पीढ़ियों के सबसे सुसंगत, मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जानती है, लेकिन आपके परिवार के लिए आपके सबसे अच्छे पति, पिता और नाना हैं, जो जो खुलेपन, कड़ी मेहनत, कृतज्ञता और प्यार का उदाहरण पेश करते हैं। आप जैसा कोई नहीं। आप वाकई इस दुनिया में सबसे अच्छे हैं।"

अर्जुन कपूर ने 'चाचू' को किया बर्थडे विश:
सोनम के चचेरे भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने "चाचू" के साथ एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आपके बगल में रहना पसंद है, आपका अभिनय करना पसंद है, लव यू चाचू, जन्मदिन की शुभकामनाए।'' अर्जुन की प्रेमिका और मॉडल मलायका अरोड़ा ने अनिल के लिए एक नोट लिखा और कहा, "जन्मदिन मुबारक हो सर, सबसे अच्छे और एक सच्ची प्रेरणा।" अनिल की पत्नी सुनीता ने 'तेजाब' अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "सबसे खूबसूरत जगह पर बर्थडे बॉय के साथ नाश्ता।" 

अनिल कपूर का फिल्मी करियर:
अनिल कपूर के फिल्मी करियर की बात करें, तो हाल ही में उन्हें एक्शन थ्रिलर 'एनिमल' में बलबीर सिंह के रूप में देखा गया था, जिसमें रणबीर कपूर अहम रोल निभाते हुए देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'फाइटर' है, जिसमें उन्होंने राकेश जय सिंह का किरदार निभाया है। एरियल एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में हैं। वहीं ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments