सुपरस्टार सलमान खान के चाहनेवालों के लिए आज काफी बड़ा दिन है. क्योंकि आज उनके भाईजान का बर्थडे हैं. आज सलमान खान अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी फैंस सलमान के घर के बाहर रात में ही जमा हो गए और अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक का इंतजार करने लगे. सोशल मीडिया पर इस वक्त कई सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं. जिसमें फैंस गैलेक्सी के बाहर नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस अपने-अपने हाथों में फोन लेकर सलमान के बालकनी में आने का इंतजार कर रहे हैं. सभी इस पल को अपने-अपने फोन में कैद करना चाह रहे हैं. वहीं फैंस सलमान खान के लिए हैपी बर्थडे टू यू सॉन्ग भी गा रहे हैं. ये दिन भाईजान के चाहनेवालों के लिए बेहद खास होता है. सलमान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं. वह हर साल अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर की बालकनी में आकर सभी को हैलो बोलते हैं.
इतना ही नहीं सलमान खान अपना जन्मदिन अपनी भांजी आयत के साथ मनाते हैं. अर्पिता ने अपनी बेटी को अपने भाई के जन्मदिन वाले दिन है जन्म दिया था. उस दिन सलमान ने ऐलान किया था कि अब से ये दिन उनका नहीं आयत का होना. मामा-भांजी अब हर साल अपना जन्मदिन साथ मनाते हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं.
वहीं सलमान के साथ उनकी भांजी आयत भी नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं सलमान के घर में फिलहाल खुशियों का माहौल है. हाल ही में अरबाज खान ने दूसरी शादी की है. शौरा खान दुल्हन बनकर खान परिवार में आई हैं. वहीं पूरे परिवार ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया है.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments