पतंजलि योग समिति ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट

पतंजलि योग समिति ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद  : पतंजलि योग समिति जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों ने पहुना भवन में प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  से मुलाकात की । पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी योगविद अर्जुन धनंजय सिन्हा, युवा भारत जिला प्रभारी मिथलेश सिन्हा तथा जिला संगठन मंत्री देवनारायण यदु ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा ने पतंजलि योग समिति के द्वारा जिले में चल रहे नियमित योग कक्षा, पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर, नशा मुक्ति रैली, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली, पौधारोपण, मोतियाबिंद जॉच शिविर, नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान शिविर, रक्तदान महादान शिविर, आरोग्य सभा, कोरोना काल में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण के लिए किए गए जनजागरूकता कार्यों, मास्क विचरण, स्वच्छता रैली, ऑनलाइन कक्षा, गौ सेवा आदि विशिष्ट कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी मिथलेश सिन्हा ने मुख्यमंत्री को निवेदन करते हुए कहा कि हम योग-योग्यताधारी अभी भी बेरोजगार हैं। अभी तक कोई भी भर्ती योग शिक्षकों के लिए नही निकल पाई है जबकि प्रत्येक स्कुलों में करोड़ों रुपए खर्च कर छात्र-छात्राओं के मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग शिक्षा की पुस्तक प्रत्येक छात्रों को वितरित किया जाता है। लेकिन विषय विशेषज्ञ नही होने के कारण उसकी पढ़ाई एवं अभ्यास नहीं हो पाता। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश का पहले योग आयोग की स्थापना की लेकिन आज तक योग शिक्षकों के लिए कुछ भी नही हो पाया है। उन्होंने आग्रह करते हुए योग शिक्षक भर्ती करने निवेदन किया।  इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास जिला संगठन मंत्री देवनारायण यदु, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी नरेंद्र साहू, जिला सोशल योगी पोखन ठाकुर उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments