विधायक जनक ध्रुव पहुंचे ग्राम चिचिया,ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

विधायक जनक ध्रुव पहुंचे ग्राम चिचिया,ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ देवभोग  :  बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज देवभोग क्षेत्र के ग्राम चिचिया पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहुंचे विधायक ने सभी की समस्याएं भी सुनी। वहीं जीत के लिए सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त भी किया। तत्पश्चात ग्राम चिचिया के आश्रित नवापारा में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया।  इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments