राज्य वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित ,अधिक जानकारी के लिए महिला बाल विकास बलौदाबाजार से सम्पर्क कर सकते हैं

राज्य वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित ,अधिक जानकारी के लिए महिला बाल विकास बलौदाबाजार से सम्पर्क कर सकते हैं

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार :   छत्तीसगढ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्विमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बलौदाबाजार द्वारा  02 जनवरी 2024 तक  आवेदन आमंत्रित किया गया है। राज्य वीरता पुरस्कार के तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2023 के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, को सम्मानित किया जाता है।  आवेदन निर्धारित समयावधि में जमा नही किए जाएंगे वे आवेदन अस्वीकृत किये जा सकेंगें। अपुर्ण अथवा ऐसे आवेदन पत्र जो सक्षम प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रमाणित/सत्यापित न हो अथवा जिसके साथ आवश्यक सहायक अभिलेख ना हो विचारणीय नहीं होंगे।

आवश्यक अर्हताएं- बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया कार्य, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि 01 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 के मध्य हो, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी क्र. 01 व 02 तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है।

आवश्यक प्रमाण-पत्र- एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ। बालक-बालिकाएं के दो पासपोर्ट साइज के  वर्तमान रंगीन फोटोग्राफस्/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) संपर्क कर सकते है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments