गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनेक जन हितैषी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने एवं उनके समस्याओं का निराकरण करने हेतु पूरे भारत वर्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । पलारी विकासखंड के ग्राम ओड़ान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी कार्यों की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा । 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन पर काम करते हुये मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि जैसे अनेक योजनाओं के माध्यम से युवा, महिला, किसान एवं गरीबों को सक्षम बनाने का काम कर रही है । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी योजनाओं की प्रदर्शनी में आम जनता ने लाभ लेकर अपने समस्याओं का समाधान करते हुये स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिये संकल्प लिये ।
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मोदी की गारंटी मेरी जुबानी कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार भी साझा किये । स्कूली छात्रों ने शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबक मन मोह लिया । इस अवसर पर जनपद सीईओ रोहित नायक, तहसीलदार नेताम, बीइओ केदारनाथ वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी बीएस ध्रुव, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, ओड़ान जोन प्रभारी नाथूराम वर्मा, सहप्रभारी डुलेश्वर वर्मा, शक्तिकेन्द्र संयोजक देवव्रत वर्मा, कार्यालय मंत्री श्यामू साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जनक वर्मा, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष सालिकराम साहू, सरपंच राजकुमारी कमल, प्राचार्य संतोष डड़सेना, उपसरपंच टिकेश्वर वर्मा, सचिव मुकेश टंडन, पिलाराम साहू, परसराम साहू, आनंद ठाकुर, मनीराम यादव, चरणदास कोशले, सीताराम साहू, जीवनलाल जोशी, सतीश माहेश्वरी, एसके टंडन, गजानंद तारम, राबर्ट कुरील, मारुति राव, दुष्यंत जलक्षत्री, रोशन वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, सवरिन वर्मा, जितेन्द्र कमल, झालूराम साहू सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।



Comments