कसडोल के विधायक बच्चों के साथ बचपन की यादें ताजा करके संवेदनशीलता पेश किए

कसडोल के विधायक बच्चों के साथ बचपन की यादें ताजा करके संवेदनशीलता पेश किए

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : कसडोल विधानसभा के विधायक संदीप साहू अपनी सादगी एवं उदारता के लिए जाने जाते हैं।वैसे लोग उनके बारे में कहते हैं कि विधायक हो तो सन्दीप साहू जैसा हो कोई भी परिस्थिति या वातावरण हो उस रूप में अपने आप को ढालने से पीछे नहीं हटते है यही अंदाज कसडोल विधानसभा के आमजनों को उनके स्वभाव बहुत प्रिय लगते है।अब कुछ दिन पहले ही कि बात है कि विधायक कसडोल प्रवास के दौरा पर थे कि किसी गॉव में छोटे छोटे बच्चे अपने साथियों के साथ गलियों में कंचा खेल रहे थे जिससे देखते ही विधायक गाड़ी से उतर कर बच्चों के बीच जा पहुंचा एवं बच्चों से हालचाल पूछते ही अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बच्चों से गुजारिश करते हुए बच्चों के साथ कुछ मिनट कंचा खेलकर बच्चों को आनंदित करते हुए दिखे, बच्चे विधायक को अपने बीच पाकर गदगद नजर आए ।वैसे भी कसडोल विधायक बच्चों के इस समय रोल मॉडल बन गए हैं।प्रायः बहुत सारे कार्यक्रम में हिस्सेदारी लेने वाले बच्चे अपने आप को कसडोल विधायक सन्दीप साहू के नाम से उपाधि देते हुए भी दिखाई देते रहे हैं।वाकई में बच्चों के बीच जाकर उदारता एवं संवेदनशील विधायक संदीप साहू के इस पहल को हर कोई सकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हुए विधायक की प्रशंषा करते हुए लोग दिख रहे हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments