छत्तीसगढ़ :स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे तक लगेंगी कक्षाएं

छत्तीसगढ़ :स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे तक लगेंगी कक्षाएं

बस्तर :  छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब राज्य सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बस्तर में बढ़ती ठंड, कोहरे और शीतलहर के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 15 जनवरी तक पहली पाली में लगने वाली कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक लगेगी। वहीं दूसरी पाली की कक्षाएं 12ः45 से 4ः15 तक लगेगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में एक पाली (सिर्फ सुबह) में कक्षाएं संचालित होती है उनके लिए सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments