गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार भाटापारा दीपक कुमार झा द्वारा जिले के समस्त प्रभारियों को अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब जुआ सट्टा की कार्यवाही में अंकुश लगाने तथा अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मंजूलता राठौर के निर्देशन में पुलिस टीम सउनि गोकुल प्रसाद पटेल, आर.687 के द्वारा जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि दिनांक 27.12.2023 को ग्राम असनींद बिलारी मोड़ में आरोपी कोमल प्रसाद पटेल पिता बनवाली राम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन असनींद थाना कसडोल का अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ले जा रहा है कि पुलिस टीम व्दारा रेड कर आरोपी सदर को पकड़ा गया व उसके कब्जे से 50 पौवा अंग्रेजी शराब कुल 09 लीटर कीमती 6000/- रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक CG04-KV-3815 कीमती 20,000/- रूपये जुमला कीमती 26,000/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया । आरोपी कोमल प्रसाद पटेल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लेकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments