मिशन 2024 में जुटी बीजेपी, सह प्रभारी नितिन नबीन ने सीएम साय समेत भाजपा नेताओं की ली बैठक

मिशन 2024 में जुटी बीजेपी, सह प्रभारी नितिन नबीन ने सीएम साय समेत भाजपा नेताओं की ली बैठक

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भाजपा मिशन 2024 को लेकर तैयारियों में जुटी गई है। गुरुवार को अपना जशपुर दौरा बीच में रद्द कर विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन शामिल हुए। श्री नबीन ने लोकसभा चुनाव को लेकर लिए पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि, हमें 11 की 11 सीटें जीतना है, इसके लिए हमें काम में लग जाना है और जी-जान से पूरी मेहनत करना है। हम 30 सीटों पर हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं। हमें आगामी चुनाव में इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने हैं। 

बैठक में सीएम साय के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा सह-प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि,  पहले कार्यकर्ता हमेशा कहता था, हमें अपनी सरकार चाहिए. आज वो बात हो चुकी है। आज आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है। सीएम साय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर कार्य कर रहा है, यह एक बेहद सुखद अनुभव है। 

कांग्रेस पर साधा निशाना 

छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने आगे कहा कि, पिछली कांग्रेस की सरकार ने ऐसा वातावरण ऐसा बना दिया गया था जैसे भाजपा नहीं जीतेगी और लोगों को भी ऐसा बताया जाता था। लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे.... आंदोलन पे आंदोलन करते रहे.... हमें जनता का साथ मिल रहा था। सभी आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नारा दिया था, ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’ तब तय हो गया था कि भाजपा की सरकार प्रदेश में आकर रहेगी.

जल्द ही शुरू होगा बैठकों का दौर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर श्री नितिन नबीन ने कहा कि, जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा और हमें राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे. युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी. सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे। श्री नबीन ने आगे कहा कि, पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा. इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे। हर कार्य के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी अगले 4 महीने हमें आगे के कार्यों में लगना है। अच्छे के साथ-साथ अपनी कमियों की भी चर्चा करनी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments