इस बार छत्तीसगढ़ आएगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा जानिए राज्य के किन जिलों से गुजरेंगे राहुल

इस बार छत्तीसगढ़ आएगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा जानिए राज्य के किन जिलों से गुजरेंगे राहुल

रायपुर : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी  एक और ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस इस यात्रा की तैयारी में जुटी है। अब इस यात्रा का पूरा रोडमैप सामने आया है।राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी  रायगढ़ जिले से राज्य में एंट्री करेंगे।

छत्तीसगढ़ नहीं आई थी भारत जोड़ो यात्रा
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से ही आगे बढ़ गई थी। लेकिन ‘भारत न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। ऐसे में राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ में ये पहली यात्रा होगी।

यात्रा से मिलेगा कांग्रेस को फायदा?
लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सियासी माइलेज मिल सकता है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट है। इसमें से ‘भारत न्याय यात्रा’  5 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। इन 11 सीटों में से 9 सीटें बीजेपी के पास है, तो वहीं सिर्फ दो सीट पर कांग्रेस के सांसद है।

इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
छत्तीसगढ़ में ये यात्रा ओडिशा से आगे बढ़ते हुए रायगढ़ छत्तीसगढ़ में एंट्री करेगी। वहीं सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ओर जाएगी। छत्तीसगढ़ में राहुल जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए जाएंगे।

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments