गरियाबंद/छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज नये साल की शुरुआत पर गरियाबंद के पारागांव स्थित प्रसिद्ध शिवलिंग भुतेश्वरनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारी के सानिध्य में पुजा अर्चना कर मत्था टेका और नये वर्ष पर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। वहीं गरियाबंद विश्राम गृह पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर 7 जनवरी को राजिम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में आने हेतु आमंत्रित किए जिस पर पहुंचने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात वे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे, जहां गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा से लगभग आधा घंटे मुलाकात की, इस दरम्यान अपने विधानसभा क्षेत्र के कई विशेष , महत्वपूर्ण मुद्दों व समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किए, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर विधायक के साथ कई वरिष्ट कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments