रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व से आ रही हवा के चलते कल सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के बाद 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा।दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार राज्य में मौसम में बदलाव सप्ताह भर बाद होने की गुंजाइश बन रही है। इसके बाद हवा की दिशा बदलने और आसमान साफ होने से ठंड की वापसी के आसार हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments