परमेश्वर राजपूत गरियाबंद/छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव आज दिल्ली में आयोजित आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के सम्मेलन समारोह में शामिल हुए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके द्वारा भी बुके भेंट सम्मानित किए। वहीं राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे के नेतृत्व एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर एसटी, एससी, ओबीसी माइनॉरिटी राजू जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में आने वाले दिनों में राहुल गाँधी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासी आरक्षित सीटों पर आवश्यक तैयारी पर निर्देश दिया गया। एआईसीसी मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कई वरिष्ट नेताओं के साथ अन्य लोग भी बड़ी संख्या मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments