सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थ केयर के 11वी एवं 12वी के विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कराया जा रहा है। भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी राज्यों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय वस्तु के साथ साथ कौशल विकास एवं रोजगार मुखी शिक्षा से पारंगत करना होता है। राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन और विद्यानता स्किल इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नवीन व्यावसायिक विषय हेल्थ केअर संचालित हो रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ के डॉक्टर आयुष अग्रवाल एवं स्टाफ के द्वारा बच्चो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्याथियों को ड्रेसिंग करना, बेड मेकिंग, इंजेक्शन लगाना, वाइटल साइन लेना, ब्लड शुगर चेक करने जैसे विभिन्न गतिविधियों को सिखाया जा रहा है। स्कूल के प्राचार्य श्री एस एस सवर एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक झनेश्वरी चंद्राकर के मार्गदर्शन से इंटर्नशिप कराया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments