सीएम साय, राज्यपाल और रमन सिंह समेत इन नेताओं ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

सीएम साय, राज्यपाल और रमन सिंह समेत इन नेताओं ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

रायपुर  : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने, कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी क़े पिता नंदकुमार बघेल के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे। शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

डॉ. रमन सिंह ने शोक जताते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस दुखद घड़ी में परिजनों व समर्थकों को धैर्य व संबल के लिए प्रार्थना करता हूँ।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने शोक जताते हुए कहा, छग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments