अनियंत्रित होकर पलटी कार,हादसे में युवा पत्रकार की मौत

अनियंत्रित होकर पलटी कार,हादसे में युवा पत्रकार की मौत

बिलासपुर :  बिलासपुर में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बिलासपुर के तिफरा ब्रीज के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं एक घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने दोस्त जितेंद्र गहवई के साथ घर लौट रहा था। तभी महाराणा प्रताप चौक के तिफरा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर उनकी स्विफ्ट कार पलट गई।

इस हादसे में राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई और साथी जितेंद्र गहवई गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments