जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में स्थित 11वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। चौंका देने वाली बात ये है कि जवान के साथ पास में रखे बेड पर महिला की लाश भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने साथ में आत्महत्या की होगी। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है।
बटालियन के सरकारी आवास में एक साथ दो लाश मिलने पर हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी समेत पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच की जा रही है साथ घटना से जुड़े सबूतों की भी तलाश की जा रही है। सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments