गरीबों को आवास मिलेगा, हर घर मे पानी पहुंचेगा  : महेन्द्र साहू

गरीबों को आवास मिलेगा, हर घर मे पानी पहुंचेगा : महेन्द्र साहू

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनहितकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव गांव दस्तक दे रहे हैं । पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने संडी मंडल के ग्राम जारा, ससहा, कोदवा, मुड़पार, भवानीपुर, साहड़ा, साराडीह, फुंडरडीह, रेंगाडीह में शामिल होकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से हर गरीबों को आवास मिलेगा, हर घर में नल से पानी पहुंचेगा । गरीबों का अस्पताल में मुफ्त इलाज के साथ माताओं को गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है । भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा ने कहा कि आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा । इस अवसर पर आप सभी अपने अपने गांव को ही अयोध्या मानकर मंदिर में पूजा अर्चना कर घर मे दीपक जलाकर दीवाली मनाना है ।

अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान भी किये । इस अवसर पर अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य शम्भूसिंह डहरिया, भीष्मदेव सोनवानी, ओंकेश्वर वर्मा, डगेश्वर वर्मा, पप्पू वर्मा, विजय कोसले, राजू बंजारे, कृतराम वर्मा, उमेश यदु, श्यामू साहू, दौलत यादव, खिलेश्वर धृतलहरे, निर्मला रजक, परमेश्वरी वर्मा, मिथलेश साहू, नुलेश्वरी बंजारे, लक्ष्मी बंजारे, मधु वर्मा, नंदनी साहू, दुर्गा वर्मा, कौशिल्या साहू, हुलाश वर्मा, रामेश्वर धीवर, सुधेराम वर्मा, तारेश परगनिहा, मुकेश साहू, सालिक धुरंधर, राजेश वर्मा, नंद जायसवाल, घनश्याम वर्मा, गोपाला वर्मा, नाथूराम वर्मा, देवव्रत वर्मा, हिमांशु वर्मा, खिलेन्द्र साहू, परस राम साहू, देवप्रकाश चंद्रवंशी, संतोष वर्मा, जयभारत कन्नौजे, राजू साहू, कामेश्वर साहू, सुरेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments