अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये 02 आरोपीयों के विरूध्द कार्यवाही कर जेल भेजा गया

अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये 02 आरोपीयों के विरूध्द कार्यवाही कर जेल भेजा गया

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मंजूलता राठौर थाना कसडोल के द्वारा थाना कसडोल के समस्त अधिकारी / कर्मचारी को थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब जुआ, सट्टा पर सक्त कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया गया था, जिसके तारतम्य में दिनांक 12.01.2024 को थाना कसडोल के सउनि श्रवण कुमार नेताम, आरक्षक प्रताप बंजारे व राजकुमार केंवट के देहात रवाना हुआ था। जरिये मुखबीर की सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया पकडे गये आरोपी कमशः 01. राकेश कुमार साहू पिता फागुलाल साहू उम्र 32 वर्ष, 02. फुलचंद साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 39 वर्ष दोनों निवासी वार्ड नंबर 08 बलार रोड कसडोल के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी अंदर 48 पाव गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब सीलबंद जुमला 8.640 बल्क लीटर कीमती ₹5760 एवं एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स कंमाक सीजी 04 एचजेड 2147 को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर विधिवत 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी को  न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments