टुण्डरा: नगर पंचायत टुण्डरा में तीन दिवसीय नागलीला महोत्सव 18,19 एवं 20 जनवरी को भव्य आयोजन होना है इसकी तैयारी जोरों पर आयोजन समिति कर रही है।कार्यक्रम स्थल डबरी हाईस्कूल मैदान निशि्चित किया गया प्रथम दिवस 18 जनवरी को मत्स्यावतार की झांकी आकर्षण रहेगी इस दिन के लिये मुख्य अतिथि श्री श्री108श्री गोपालदास जी बडे महाराज मारूति धाम देवरघटा रहेंगे।दूसरा दिवस 19 जनवरी को नांगलीला की झांकी का अवलोकन कराया जायेगा इस दिवस की मुख्य अतिथि कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ रहेंगी।तृतीय दिवस 20 जनवरी को दावानल वध की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगा इस दिन के लिये मुख्य अतिथि छाया विधायक डा दिनेशलाल जांगडे जी रहेंगे।तीन दिवसीय आयोजन के लिये टुरिंग टाकिज,झूला एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न् आकर्षण ,हाट बाजार शामिल होंगे। बहुत दिनों बाद यह आयोजन होने से अंचल वासी प्रतीक्षा कर रहे हैं।समस्त नगरवासियों के सहयोग आयोजन किया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments