विधायक जनक ध्रुव विजय जुलूस में शामिल होने पहुंचे जिला मुख्यालय गरियाबंद, लोगों ने किया भव्य स्वागत

विधायक जनक ध्रुव विजय जुलूस में शामिल होने पहुंचे जिला मुख्यालय गरियाबंद, लोगों ने किया भव्य स्वागत

 

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव विजय जुलूस कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे। जहां तिरंगा चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे एवं पटाखे फोड़ कर भव्य स्वागत किया। वहीं विधायक को तराजू में अनाज से तौला गया, वहीं मिलने पहुंचे स्कुली छात्र छात्राओं से मुलाकात करते हुए सभी को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने व परीक्षा के लिए प्रेरित किये। तत्पश्चात कांग्रेस कमेटी भवन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के संबोधन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के लहर में भी आप सब मुझे प्रचंड बहुमत से चुनाव में जीत हासिल कराये हैं ये आप सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज मैं आप लोगों के बदौलत विधानसभा तक पहुंचा हूं और मैं आप सभी के साथ मिलकर मैं सभी लोगों के साथ मिलकर कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगा और बीजेपी के गढ़ में मुझे जीत दिलाये ये बड़े गौरव की बात है कहते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं विश्राम गृह पहुंचकर पत्रकारों से मुलाक़ात करने के पश्चात अपने निवास मैनपुर के लिए रवाना हुए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments