भूकंप के तेज झटकों से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। बहरहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर 218 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। फिलहाल भूकंप से जुड़ी जानकारियों की प्रतीक्षा है। अब तक किसी तरह के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके पहले छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा जिले में 28 अगस्त सोमवार को देर शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर शहर के करीब देर शाम दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि पहला झटका देर शाम 8 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र अंबिकापुर से नौ किलोमीटर दूर सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है।

वहीं दूसरा झटका देर शाम 8.26 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.9 तीव्रता मापी गई। इसका केंद्र अंबिकापुर शहर से 10 किलोमीटर दूर पूर्व में लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंप कम तीव्रता के थे। इससे कच्चे मकानों को नुकसान होने की आशंका रहती है। सरगुजा जिले के अधिकारियों ने बताया कि संभाग के अन्य जिलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments