रायपुर ग्रामीण भाजपा विधायक मोतीलाल साहू का गृहग्राम गिर्रा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 

रायपुर ग्रामीण भाजपा विधायक मोतीलाल साहू का गृहग्राम गिर्रा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 

 

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : भाजपा से रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से विजयी होने के बाद विधायक मोतीलाल साहू का उनके गृहग्राम गिर्रा में रविवार 14 जनवरी को प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों एवं सामाजिक जनों ने मिलकर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा कर शाल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर भब्य स्वागत किया । उन्होंने गली भ्रमण कर महामाया माता सहित अन्य मंदिरों में जाकर श्रीफल अर्पण कर नमन किये । बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं महिलाओं ने मोतीलाल के घर में आरती उतारकर स्वागत किया । इसके पूर्व भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में मंडल मुख्यालय संडी बंगला में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया । ग्राम गोड़ा में भी सामाजिक जनों ने अभिनंदन किया ।

स्वागत से अभिभूत होकर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा मैं तो आपके बीच मे खेल कुदकर बड़ा हुआ हूं, आपके गांव का बेटा हूं । मेरी मातृभूमि में इतनी ताकत है कि यहां का बेटा भी विधायक बन सकता है । आप लोगों के जीवन मे खुशियां बिखेर सका तो मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझूंगा । सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, केन्द्रीय महामंत्री कुर्मी समाज रघुनंदन लाल वर्मा, संरक्षक दतान परिक्षेत्र रामकुमार साहू ने भी संबोधित किया ।

संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने एवं आभार प्रदर्शन सेवानिवृत्त प्रधानपाठक खंभनलाल वर्मा ने किया । इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ साहू, हेमलाल वर्मा, राकेश वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, फेरहाराम साहू, कोमल साहू, रोहित साहू, खेमराज साहू, हेमंत वर्मा, केशव वर्मा, जीवनाथ वर्मा, संतराम साहू, ललित साहू, दिलीप चंद्राकर, पंचू चंद्राकर, डुलेश्वर वर्मा, पुनीत वर्मा, कौशल साहू, पप्पू वर्मा, उमेश यदु, बल्लू वर्मा, दीपक साहू, मुकेश साहू, हुलाश वर्मा, हिमांशु वर्मा, हेमा साहू, परमेश्वरी वर्मा, मिथलेश साहू, वीणा साहू, रोशनी साहू, हेमलता साहू, किरण लहरी, कौशिल्या साहू, डायमंड साहू, खिलेन्द्र साहू, धीरज मिश्रा, सनकुमार साहू, हेमकुमार साहू, सुधेराम वर्मा, तारेश परगनिहा, मोहन साहू, तोलाराम साहू, जीवन साहू, कृष्णा फेकर, पंकज साहू, विरेन्द्र साहू, टेकराम साहू, राममूर्ति वर्मा, पुनीत साहू, रामदयाल जायसवाल, मुन्नालाल वर्मा, दशरथ कन्नौजे, बिष्णु साहू, सुंदर साहू, विशाल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments