इलाज की नही होगी अब चिंता,विशेष पिछड़ी जनजाति के श्रीमती रसबाई कमार एवं चमरू कमार को मिला आयुष्मान कार्ड

इलाज की नही होगी अब चिंता,विशेष पिछड़ी जनजाति के श्रीमती रसबाई कमार एवं चमरू कमार को मिला आयुष्मान कार्ड

 

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : भारत सरकार द्वारा देश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत हो गई है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों को अब स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज की चिंता नहीं रही है। इस योजना का लाभ देश के करोड़ो लोग ले रहे और स्वस्थ्य हो रहे हैं। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसे ही जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के श्रीमती रसबाई कमार एवं श्री चमरू कमार को प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने पर श्रीमती रसबाई कमार ने कहा कि अब मैं निश्चिंत हूं किसी भी प्रकार के ईलाज के लिए चिंतित नहीं होने पडे़गी।

हमारा परिवार बेहद ही गरीब है। हमारे पास उतने पैसे नहीं होते है कि घर में किसी सदस्य का तबियत खराब होने पर उनका ईलाज करा सकें। अब आयुष्मान कार्ड बनने से 5 लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज हमें भी प्राप्त होगी। यह हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। श्रीमती रसबाई कमार ने आयुष्मान कार्ड मिलते ही उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह चमरू कमार ने भी आयुष्मान कार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएमजनमन) अंतर्गत जिले में निवासरत कमार जनजाति के 22 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments