मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक 17 जनवरी को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक 17 जनवरी को

रायपुर  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल साय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बता दें कि मंत्रालय महानदी भवन में शाम 5 बजे साय कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है, कि इस बैठक में बजट को लेकर चर्चा होगी। साथ ही ग्रामीण विकास, पंचायती और नल जल योजना पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें, कि सीएम विष्णुदेव साय जशपुर दौरे पर थे। वहीं जशपुर से लौटकर सीएम साय ने कहा कि  2 दिन पहले तक 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक के धान खरीदी हो चुकी थी। आने वाले दिनों में इसमें और भी बढ़ोतरी होगी। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सीएम ने धान की खरीदी की मियाद बढ़ाए जाने के सवाल पर कहा कि फिलहाल जरूरत नहीं दिख रही है फिर भी जरूरत पड़ी तो विचार किया जाएगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments