हसदेव अरण्य की कटाई के विरोध में धरना प्रदर्शन में सुरजपुर पहुंचे हुए विधायक जनक ध्रुव

हसदेव अरण्य की कटाई के विरोध में धरना प्रदर्शन में सुरजपुर पहुंचे हुए विधायक जनक ध्रुव

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा  : बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सुरजपुर पहुंचे जहां हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की कटाई के विरोध में ब्लाक मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सभी लोगों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि हसदेव अरण्य का हिस्सा भी सुरजपुर में आता है और कोयले की खनन हेतु पेड़ों की कटाई हो रही है। इसी तारतम्य में भगवती राजवाड़े जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सूरजपुर, संजय दोशी शहर ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज तिवारी पूर्व जिला पंचायत सभापति सूरजपुर, शिव भजन मरावी प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, राम लखन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, आनंद कुवर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण, कुसुम लता राजवाड़े पार्षद सूरजपुर, नितिन तिर्की प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस, अनिल पैकरा जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सरगुजा, दीपक ,अविनाश यादव, विमला सिंह सरपंच पटना, दुर्गा टेकाम, दुबे सिंह ,पारस सिंह, सत्यनारायण सिंह, राधे कृष्ण प्रजापति, रामबरन, रामस्वरूप,उपित सिंह, रामचरण, इक्तियास, बल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन को समर्थन देने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव सुरजपुर पहुंच कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments