पुलिसकर्मियों को जल्द ही मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, DGP ने दिए कड़े निर्देश

पुलिसकर्मियों को जल्द ही मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, DGP ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की साप्ताहिक छुट्टियां फिर से बहाल कर दी हैं। उन्होंने इस बाबत विधिवत पत्र जारी कर दिया हैं। पिछले दिनों गृहमंत्री विजय ने इस बारे में बताया था कि जल्द ही पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टियां फिर से शुरू की जाएंगी। जिसके बाद आज यह आदेश जारी कर दिया गया।

गौरतलब हैं कि 2020 से पहले पुलिसकर्मियों को सप्ताह में किसी एक दिन अवकाश की सुविधा मिलती थी लेकिन कोरोना संकट में आपातकालीन ड्यूटी की वजह से कर्मियों के अवकाश को रोक दिया गया था। वही अब जब प्रदेश में सरकार बदल चुकी हैं तो यह सेवा फिर से बहाल कर दी गई हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments