धमतरी, 19 जनवरी 2024 : शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों का जनवरी एवं फरवरी माह में नवीनीकरण किया जाना है, जिसके लिये राशनकार्डों में ई-केवायसी एवं मोबाइल सीडिंग जरूरी है। खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने कहा कि ऐसे राशनकार्डधारी जिनका ई-केवायसी या मोबाईल नंबर सीडिंग अभी तक नहीं कराया गया है, वे अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जल्द से जल्द पहुंचकर ई-पॉस मशीन के जरिये यह कार्य पूर्ण करा लें, जिससे राशनकार्ड नवीनीकरण में राशनकार्डधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments