जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मैना घाट पर ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें भयानक हादसे में 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए बगीचा अंबिकापुर रेफर किया गया है। बाकियों को कालिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।
शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, कालिया गांव के रहने वाले 40 लोग पिकअप में सवार होकर ग्राम छिछली एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी पिकअप मैना घाट पर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
3 घायलों की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री निवास ने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को तत्काल घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की जा रही है। बता दें जशपुर सीएम विष्णुदेव साय का गृह क्षेत्र है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments